
गिरिडीह निगम कर्मी धरने पर, सरकार पर वादाखिलाफी का लगा रहे आरोप
गिरिडीह निगम कर्मियों की मांग पूरी नहीं होने के कारण उनके नियमित कार्य पर बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं. कुछ दिनों के अंतराल पर इनका संगठन हड़ताल पर चला जा रहा है. मंगलवार को भी अपने कई मांगों को लेकर धरने पर बैठे निगम कर्मियों ने सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाया है.














