@alokpathak
Professional journalist at Naxatra News, delivering factual and timely news coverage.

1984 में भारत की ओर से पहली बार अंतरिक्ष में तिरंगा लहराने वाले विंग कमांडर और अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा आज 78वें वर्ष में कदम रख चुके हैं. तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सवाल पर उनका जवाब "सारे जहां से अच्छा" आज भी लोगों को उत्साह से भर देता है.

मृतक की पत्नी तनु कुमारी ने अपने मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तनु ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसने आयुष कुमार से लव मैरिज की थी. इस शादी से उसका परिवार बेहद नाराज था. इसी नाराजगी के कारण लड़की के पिता ने अपनी ही बेटी का सुहाग उजाड़ डाला, वहीं एक मासूम को अपने पिता के साए से भी वंचित कर दिया.

रांची के धुर्वा से लापता हुए दो मासूमों का झारखंड पुलिस बीते 11 दिनों से कोई पता नहीं लगा सकी है. पुलिस द्वारा देशभर के 439 NGO से बच्चों की तलाश को लेकर मदद मांगी जा रही है. वहीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी बच्चों के माता-पिता से मुलाकात की और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया.

विरोध में खड़े नेता को सुरेंद्र यादव से अधिक वोट मिला, जिसपर बात करते गालियां देने लगे नेताजी. गालियां, वो भी जनता को. रफतार से गालियां बरसाते आरजेडी नेता व सांसद सुरेंद्र यादव की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है.

अहिल्यापुर थाना इलाके के गांडेय मधुपुर रोड में हुए दर्दनाक हादसे में 40 साल के युवक विनोद सिंह की मौत हो गयी. जबकि बाइक सवार उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

जोर-जबरदस्ती करने पर बच्ची आरोपी को दांत काटते हुए बच निकली. बच्ची कोचिंग से पढ़कर घर जा रही थी, तभी काले रंग की गाड़ी में आए दो लोगों ने बच्ची को टॉफी देने के नाम पर अपने पास बुलाकर फुसलाने का प्रयास करने लगे...

सुरेंद्र ट्रक में क्लीनर का काम करता था और शराब की घोर लत का शिकार था. इसी शराब की आदत के कारण उसका पत्नी रूबी के साथ अक्सर झगड़ा हुआ करता था. देर रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ...

छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के धरहरी गांव निवासी शिकायतकर्ता रामबाबू प्रसाद से जमीन से संबंधित परिमार्जन और दाखिल-खारिज के कार्य के लिए राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार द्वारा पहले 40 हजार रुपये की अवैध मांग की गई थी. काफी मोलभाव के बाद सौदा 15 हजार रुपये में तय हुआ.

गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाया कि इनकी सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों के सहारे चल रही है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की स्थापना करेगी और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम करेगी.

1940 के दशक में महारानी कामसुंदरी देवी का विवाह महाराजाधिराज सर कामेश्वर सिंह से हुआ था, जो दरभंगा रियासत के अंतिम शासक थे. महाराजा की दो अन्य पत्नियों के निधन के बाद...

25 अप्रैल 2025 को इन श्रमिकों का अपहरण हो गया था. नाइजर में 8 महीने किडनैपरों के चंगुल में बंधक रहे झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित बगोदर के 5 मजदूर सुरक्षित लौटे. इन्हें हाथ व आंख बांधकर 400 किमी दूर जंगल में ले जाया गया था.

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस हमें स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत और महान कार्य है. राज्यपाल ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की और युवाओं से रक्तदान को जीवनभर के लिए एक जिम्मेवारी के रूप में अपनाने को कहा.
