
प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर बोला धावा : कहा 'लठबंधन' से ज्यादा मजबूत है NDA गठबंधन
प्रधानमंत्री ने समस्तीपुर से बिहार चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए लोकगायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा को याद किया. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले बिहार में जंगलराज था, जिसे NDA ने सुशासन में बदला. महागठबंधन को ‘लठबंधन’ बताते हुए उन्होंने उसे भ्रष्टाचार और टिकट बिक्री में लिप्त बताया.















