मोतिहारी में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा ! खदेड़कर पकड़ी स्कॉर्पियो और सेंट्रो कार, 81 कार्टन नेपाली-विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर के साथ भारी मात्रा में नेपाली और विदेशी शराब बरामद किया है.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिले में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है इस बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. बता दें, कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब से लदी स्कॉर्पियो और सेंट्रो कार का पीछा किया और उससे करीब 81 कार्टून नेपाली और विदेशी शराब बरामद किया है. इस दौरान मौके पर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. लेकिन कई अन्य धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल रहे.
बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरवा खुर्द टावर के पास से भारी मात्रा में शराब की खेप मोतिहारी की तरफ ले जायी जा रही है. इस सूचना के मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई.
छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उजले रंग की स्कॉर्पियो (HR26AF3906) और हंडई सेंट्रो (BR2K1539) को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से 81 कार्टून नेपाली और विदेशी शराब बरामद हुई.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिस तस्कर को गिरफ्तार किया है उसकी परवेरा थाना शिकारगंज के रहने वाले रौशन कुमार, पिता- गगनदेव प्रसाद यादव के रुप में की है. फिलहाल पुलिस आरोपी से मामले में पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क और फरार तस्करों की पहचान करने में जुटी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अदिति लापता मामले में बढ़ाई गई इनाम की राशि, खोजने वालों को अब पुलिस देगी 1 लाख

गिरिडीह के एक छात्र ने हजारीबाग में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस







