देश में महंगाई का बड़ा झटका: 11 दिनों में चौथी बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
तेल कंपनियों ने पिछले 10 दिनों के भीतर चौथी बार ईंधन के दामों में बढ़ोतरी कर आम लोगों की जेब पर भारी बोझ डाल दिया है. तेल कंपनियों ने एक बार में बड़ी बढ़ोतरी करने के बजाय धीरे-धीरे दाम बढ़ाने का फॉर्मूला अपनाया है.

Petrol-Diesel Price Hike: सप्ताह के पहले दिन सोमवार को आम जनता पर महंगाई का एक और बड़ा अटैक हुआ है. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर चौतरफा मार पड़ रही है. तेल कंपनियों ने पिछले 10 दिनों के भीतर चौथी बार ईंधन के दामों में बढ़ोतरी कर आम लोगों की जेब पर भारी बोझ डाल दिया है. तेल कंपनियों ने एक बार में बड़ी बढ़ोतरी करने के बजाय धीरे-धीरे दाम बढ़ाने का फॉर्मूला अपनाया है. इस सिलसिलेवार बढ़ोतरी के बाद अब तक पेट्रोल और डीजल कुल मिलाकर 7 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगे हो चुके हैं.
सोमवार को कितनी हुई बढ़ोतरी ?
सप्ताह के पहले दिन सोमवार को तेल कंपनियों की ओर से ईंधन की कीमतों में अब तक का सबसे बड़ा उछाल किया गया. जिसमें पेट्रोल 2.61 प्रति लीटर महंगा जबकि डीजल 2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ है. इस ताजा बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 102.12 प्रति लीटर और डीजल की नई कीमत 95.20 प्रति लीटर हो गई है.
जानें, रांची में कितनी हुई पेट्रोल डीजल की कीमत
बता दें, 15 मई के बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में यह चौथी बार वृद्धि है. सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोत्तरी के बाद पिछले 11 दिनों में अब रांची में पेट्रोल 7.38 और डीजल 7.76 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है, इसके साथ ही अब रांची में पेट्रोल 105.25 रुपए प्रति लीटर और डीजल 100.37 रुपए प्रति लीटर हिसाब से मिलेगा, रांची में डीजल की कीमत पहली बार 100 रुपए को पार करते हुए 100.37 रुपए प्रति लीटर बिक रही है.
चार किस्तों में तेल कंपनियों ने बढ़ाये दाम
आपको बता दें, पिछले 11 दिनों में तेल कंपनियों ने 4 किस्तों में धीरे-धीरे कीमतों को बढ़ाया है जिसमें 15 मई, शुक्रवार (पहली किस्त) को 3.00 रुपए प्रति लीटर का सीधा इजाफा किया गया था. 19 मई, मंगलवार (दूसरी किस्त ) को पेट्रोल और डीजल में क्रमश: 0.86 रुपए और 0.91 रुपए प्रति लीटर की और बढ़ोतरी हुई थी. 23 मई, शनिवार (तीसरी किस्त) को पेट्रोल की कीमत 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ. इसके बाद आज यानी 25 मई, सोमवार (चौथी किस्त में) को पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिया गया.
बता दें, ईंधनों में लगातार हो रही इस बढ़ोतरी ने बाजार में माल ढुलाई (Freight Charges) को और महंगा कर दिया है, जिससे आने वाले दिनों में फल, सब्जियां और अन्य जरूरी राशन के सामान भी महंगे होने की आशंका बढ़ गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कोरोना की तरह अब दुनिया में मंडरा रहा 'इबोला' का खतरा, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

पंजाब में ड्यूटी के लिए घर से निकले ASI की गोली मारकर हत्या, रोककर बदमाशों ने की फायरिंग







