दिल्ली में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मिलेगा 'पद्म भूषण'
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन को दिल्ली में आज देश के तीसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान उन्हें मरणोपरांत दिया जा रहा है.

Padma Bhushan Dishom Guru Shibu Soren: झारखंड आंदोलन के महानायक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया जाएगा. बता दें, दिशोम गुरु को यह सम्मान लोक कल्याण, आदिवासी अधिकारों के संरक्षण और अलग झारखंड राज्य के निर्माण में उनके अद्वितीय योगदानों के लिए दिया जा रहा है.
4 अगस्त 2025 हो दिल्ली में हुआ था निधन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) की पूर्व संध्या पर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की घोषणा की थी. बता दें, 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया था. उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के कारण 18 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने 4 अगस्त को अंतिम सांस ली थी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

होर्मुज स्ट्रेट पर संकट के बादल छंटने के आसार: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का नई दिल्ली से बड़ा ऐलान, जल्द आएगी 'गुड न्यूज'

रांची में युवती के साथ शर्मनाक हरकत करते पकड़ा गया सेना का जवान, चढ़ा पुलिस के हत्थे







