
RANCHI: 30 नवम्बर को ट्रैफिक में बड़ा बदलाव: IND-SA मैच को लेकर व्यापक रूट डायवर्जन लागू
30 नवम्बर 2025 को रांची के JSCA स्टेडियम में भारत–दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच के मद्देनज़र शहर में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक बदलाव किए गए हैं. भारी वाहनों पर प्रतिबंध, कई प्रमुख मार्गों पर नो-एंट्री, विशिष्ट वाहनों के लिए अलग रूट और आम नागरिकों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं. पुलिस ने सहयोग की अपील की है.















