आज Ranchi आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रांची आ रहे हैं. उनके आगमन को लेकर रांची एयरपोर्ट सहित आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

Ranchi News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज, शनिवार (11 अप्रैल 2026) को रांची दौरे पर आएंगे. उनके रांची आगमन को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारी को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है रांची पुलिस ने बिरसा मुंडा हवाईअड्डा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है.
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अमित शाह का आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर पुरुलिया में चुनावी सभा है जहां वे सभा को संबोधित करेंगे. जानकारी के अनुसार, वहां से वे दोपहर करीब 3 बजे रांची एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. इसके बाद यहीं से विशेष विमान के जरिए वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के बगोदर में बीती देर रात एक घर में लगी आग, पूरा समान जलकर राख

झारखंड सूचना आयोग में आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में अड़चन ! सरकार की भेजी फाइल राज्यपाल ने लौटाई







