"कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं, और CM बनवा रहे 100 करोड़ शीश महल..." BJP का हेमंत सरकार पर कटाक्ष
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने ट्रेजरी घोटाले और कर्मचारियों के वेतन मिलने में देरी मामले में हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है.

Jharkhand (Ranchi): बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड गठन के 26 वर्षों में ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी गई. जहां राज्यकोष कंगाल और सिस्टम पूरी तरह बेहाल हो गया हो.
उन्होंने आरोप लगाया कि महीने की 11 तारीख गुजर जाने के बावजूद अब तक सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है. करीब 2 लाख 35 हजार 930 कर्मियों और 45 हजार संविदा कर्मचारियों का भुगतान लंबित है. जिससे लोगों को रोजमर्रा के खर्च, राशन और EMI तक चुकाने में परेशानी हो रही है.
प्रवक्ता ने कहा कि हर साल वित्तीय वर्ष के अंत में कुछ देरी होती है, लेकिन इस बार स्थिति गंभीर है. सरकार के पास वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं, जबकि 100 करोड़ रुपये के शीश महल और मंत्रियों के लिए 12 करोड़ के बंगले बनाने पर खर्च किया जा रहा है.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 31 मार्च को बजट लैप्स हो गया, जो सरकार की वित्तीय कुप्रबंधन का बड़ा उदाहरण है. उनके मुताबिक, राज्य की वित्तीय व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और अब सरकार एडवांस व कर्ज लेकर वेतन देने की स्थिति में पहुंच गई है.
ट्रेजरी घोटाले की जांच को लेकर भी बीजेपी ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जांच CID को देना उचित नहीं है, क्योंकि अपने ही विभाग के लोग अपनी ही जांच करेंगे. बीजेपी ने मांग की है कि इस मामले की जांच CBI और ED से कराई जाए और राज्य सरकार इसे लेकर सिफारिश करे.
प्रेसवार्ता में उन्होंने यह भी चिंता जताई कि वेतन नहीं मिलने से सरकारी और संविदा कर्मियों के परिवारों का जीवन प्रभावित हो रहा है, जो बेहद गंभीर और सोचनीय विषय है.
रिपोर्ट: सत्यव्रत किरण
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

2 महीने बाद भी नहीं हटा भोपाल-जबलपुर NH-45 पर निर्मित करोड़ों की लागत वाला रेलवे ओवरब्रिज का मलबा

आज Ranchi आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था







