सहरसा में दर्दनाक सड़क हादसा की चपेट में आया चौकीदार, इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
बिहार के सहरसा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जिसकी चपेट में आने से एक चौकीदार की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.

Saharsa (Bihar): बिहार के सहरसा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रंगाणिया शिव मंदिर के पास एक सड़क हादसे में सोनबरसा कचहरी में कार्यरत चौकीदार की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान केलू यादव के 38 वर्षीय पुत्र भवेश यादव के रूप में हुई है.
घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई विवेक यादव ने बताया कि भवेश यादव दिन में थाना से वापस आकर खेत से गेहूं का भूसा समेटने गए थे. देर रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि उनके भाई का सड़क हादसा हो गया है. जब वे बख्तियारपुर अस्पताल से सहरसा पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. उन्होंने बताया कि हादसा कैसे हुआ और वह बाइक से कहां जा रहे थे या लौट रहे थे, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है.
बताया जा रहा है कि भवेश यादव पिछले पांच वर्षों से सोनबरसा कचहरी में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे. उनके परिवार में पत्नी समेत तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं. इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है.
वहीं, इस मामले को लेकर सोनबरसा कचहरी थाना प्रभारी से संपर्क करने पर उन्होंने इसे विभागीय मामला बताया. दूसरी ओर, सदर अस्पताल थाना प्रभारी गुंजन कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
रिपोर्ट- इन्द्रदेव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में निगरानी विभाग का शिकंजा, 14 हजार घूस लेते ‘प्राइवेट मुंशी’ गिरफ्तार

Patna: युवा बनेंगे हुनरमंद और आत्मनिर्भर, मंत्री संजय सिंह ने दिए 'एक करोड़ रोजगार' लक्ष्य के निर्देश







