2 महीने बाद भी नहीं हटा भोपाल-जबलपुर NH-45 पर निर्मित करोड़ों की लागत वाला रेलवे ओवरब्रिज का मलबा
भोपाल-जबलपुर NH-45 पर निर्मित ओवरब्रिज 2 महीने पहले ही धराशाई होकर मिट्टी में मिल गया है लेकिन उसका मलबा अब भी ज्यों का त्यों जमीन पर पड़ा हुआ है. जिससे भोपाल-जबलपुर मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Shahpura Bhitoni (Madhya Pradesh): मध्य प्रदेश के शहपुरा भिटोनी में भोपाल-जबलपुर NH-45 पर निर्मित 400 करोड़ की लागत वाला रेलवे ओवरब्रिज (ROB) भष्टाचार की बलि चढ़ गया है. बता दें, यह ओवरब्रिज 2 महीने पहले ही धराशाई होकर मिट्टी में मिल गया है लेकिन उसका मलबा अब भी ज्यों का त्यों जमीन पर पड़ा हुआ है. जिससे भोपाल-जबलपुर मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 
हालांकि, 400 करोड़ की लागत से बनने वाले इस रेलवे ओवरब्रिज (ROB) ने भ्रष्टाचार में लिप्त ठेकेदार और अधिकारियों की पोल खोल कर रख दी है, बता दें, यह मामला शहपुरा का है जहां कुछ दिनों पहले ही नेशनल हाईवे-45 पर करोड़ों की लागत से बने ओवर ब्रिज धराशाई होकर गिर पड़ा. मगर उसका मलबा 2 महीने बीत जाने के बाद भी नहीं उठा है. जिससे मानों ऐसा लग रहा है इसका दोबारा निर्माण अब कोसों दूर हैं. प्रतिदिन पूरे शहपुरा क्षेत्र में भयंकर जाम लगा रहा है और इस जाम से निजात दिलाने का कोई भी रास्ता शहपुरा नगर वासियों को दिखाई नहीं दे रहा है.
बता दें, शहपुरा भोपाल रोड ओवर ब्रिज के गिरने से शहपुरा नगर से ट्रैफिक डायवर्ट हो रहा है, जिस कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है. लोगों के मन में सवाल है कि इसका निर्माण अब कब होगा और ओवर ब्रिज पर लोग कब अपनी यात्रा करेंगे. जबकि 2 महीना बीत जाने पर भी उसका मलबा नहीं हटाया गया. इसका जवाब देने के लिए कोई भी अधिकारी तैयार नहीं है.
अभी फिलहाल शहपुरा में जाम की स्थिति है. वाहनों को पाटन से भोपाल की तरफ मोड़ा गया है. पाटन से शहपुरा और शहपुरा से भोपाल रोड मार्ग में वाहन भेजे जा रहे हैं. दूसरा मार्ग झांसी घाट के पास नीमखेड़ा गांव है, मार्ग में छोटे गांव होने के कारण समस्या जा रही है. बताया जा रहा है कि ब्रिज करीब पांच साल पहले बना था.
वहीं मलबा उठाने के लिए ठेकेदार कंपनी के मैनेजर से बात करने पर पता चला. कि इस हिस्से में मिट्टी का भराव अधिक है, एक ओर से अभी मिट्टी के हिस्से उठ चुकी है दूसरी तरफ की मिट्टी या मलबा उठाने में करीब एक माह लग जाएगा उसके बाद ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा. जब तक ब्रिज का निर्माण नहीं होगा, दोनों तरफ का सड़क मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा.
रिपोर्ट- राजेश कुमार शुक्ला
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मंत्री सुदिव्य सोनू और गांडेय विधायक के इंजीनियर कॉलेज के ड्रीम प्रोजेक्ट को लगा ग्रहण ! जमीन को भू-माफिया ने बताया पर्सनल

गिरिडीह के बगोदर में बीती देर रात एक घर में लगी आग, पूरा समान जलकर राख







