
दावोस में आयोजित WEF में भाग लेने वाले भारत के पहले निर्वाचित आदिवासी नेता बने CM हेमंत सोरेन, व्हाइट बैज से सम्मान
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक की मैनेजिंग डायरेक्टर सुनीता राजन के साथ संवाद किया और झारखण्ड के अगले 25 वर्षों के विकास विज़न पर चर्चा की. झारखण्ड में उनके नेतृत्व में हो रहे परिवर्तनकारी कार्यों की सराहना करते हुए WEF के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री को प्रतिष्ठित व्हाइट बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया.















