
पटना में पहली बार हो रही CWC बैठक, राहुल गांधी और खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद
स्वतंत्रता के बाद पहली बार बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की ऐतिहासिक बैठक का आयोजन किया गया है. यह बैठक आज सुबह से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी. पार्टी के संगठनात्मक दिशा-निर्देशों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा के लिए आयोजित इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति दर्ज की गई है.













