
खुशखबरी ! मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को बिना गारंटी 20 हजार लोन देगी झारखंड सरकार
झारखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और कदम आगे बढ़ाया है. सरकार बिना किसी गारंटी के झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को 20 हजार रुपये तक का लोन देगी.















