भाजपा ने की मधुबन में दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत, पूर्व सीएम ने कहा- यहां से हर बार मिलती है नई ऊर्जा
गिरिडीह भाजपा मधुबन में दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान के जरिए संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है. प्रशिक्षण अभियान के आगाज के मौके पर झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने भी शिरकत की.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान शनिवार से 22 तीर्थंकरों की भूमि सम्मेद शिखर गिरिडीह के मधुबन में शुरू हुआ. इस दौरान प्रशिक्षण अभियान में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए. प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर किया गया.
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर तो निशाना साधा ही, साथ ही कहा कि गिरिडीह में अब संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है. प्रत्येक कार्यकर्ता अब संगठन को लेकर सक्रिय बनें. बाबूलाल मरांडी ने इस दौरान बंगाल में भाजपा को मिली जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि बंगाल में इस बार भाजपा के साथ कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर चुनाव लड़ा.
कहा कि मधुबन से हर बार भाजपा को एक ऊर्जा मिलती रही है. इसी ऊर्जा के कारण झारखंड भाजपा को मजबूती मिली है. एक समय इसी मधुबन में गोलियां चलती थी और अब यही मधुबन जैन समाज के सबसे बड़े तीर्थंकर की भूमि के साथ आदिवासियों के सर्वोच्च देव स्थल मरांग बुरु से भी जाना जाता है.
इधर दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान के पहले दिन प्रशिक्षण में महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, भाजपा नेत्री शालिनी वैशाखीयार, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, सिकंदर हेंब्रम समेत कई कार्यकर्ता जुटे थे.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के बगोदर में 3 दुकानों में लगी भीषण आग, सभी दुकानें जलकर खाक

राज्यभर में पेट्रोल पंपों पर बढ़ती भीड़ को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र







