Bihar (Barh): बिहार के बाढ़ में पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी से साल 2024 में हुए डकैती के मामले में कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. दरअसल, इस मामले में पुलिस ने तमिलनाडू से मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त ने कई अन्य डकैती की घटनाओं को भी अंजाम दिया है.
गिरफ्त में आए अभियुक्त की पहचान शेखपुरा जिला के मेहुस थाना क्षेत्र के रहने वाले सनी कुमार (पिता- प्रमोद पासवान) के रुप में की गई है. जानकारी के अनुसार, सनी पहले भी कई डकैती कांड को अंजाम दे चुका है. इसके खिलाफ बाढ़ थाना में दो केस 389/2024 और 450/2024 दर्ज है. जिसमें पहली घटना दयाचक की है. जबकि दूसरी घटना नोनिया बाग की है.
इसके अलावा निरसा थाना में भी सनी के खिलाफ एक और कांड दर्ज है इन सभी मामले में कांड में पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी. वहीं, पुलिस ने कई अभियुक्तों की पहले ही गिरफ्तारी कर ली है. पुलिस के मुताबिक, सनी कुमार ने दयाचाक और नोनिया बाग मोहल्ले में 2024 में डकैती कांड को अंजाम दिया था और इसके बाद से वह फरार चल रहा था.
वह अलग-अलग राज्यों में पुलिस से बचकर रह रहा था. इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली की सनी तमिलनाडू में रह रहा है इसके बाद बाढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान के आधार पर एक टीम का गठन किया और टीम को तमिलनाडू भेजा. और इस दौरान पुलिस ने उसे वहीं से दबोच लिया.
रिपोर्ट- रवि शंकर शर्मा








