
GIRIDIH: अधिवक्ता संघ चुनाव परिणाम.. प्रकाश सहाय बने लगातार तीसरी बार अध्यक्ष, जश्न का माहौल
गिरिडीह बार एसोसिएशन चुनाव में प्रकाश सहाय पुनः अध्यक्ष और चुन्नूकांत चौथी बार महासचिव चुने गए. विभिन्न पदों पर विजेताओं की घोषणा के साथ जीत का जश्न मनाया गया। कुल 824 में से 739 वोट पड़े. विजयी उम्मीदवार व समर्थकों में जश्न का माहौल है.














