
जमीन माफियाओं के प्रकोप से गिरिडीह के कई इलाके त्रस्त, मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अब भी दूर
गिरिडीह के पचम्बा में नूरजहां नामक महिला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को तो पुलिस ने धर दबोचा है, लेकिन मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से अब भी दूर है. फरार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की नाकामी का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है.















