जहानाबाद में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को परिजनों ने किया पुलिस के हवाले
बिहार के जहानाबाद में एक युवक ने घिरौनी वारदात को अंजाम दिया है. छह वर्ष की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले सौंप दिया है.

Bihar (Jahanabad): जहानाबाद से एक बेहद दुखद और संवेदनशील मामला जनता के गुस्से का कारण बना हुआ है. नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है. परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है और न्याय की मांग की है.
मिली जानकारी के अनुसार, जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र में लगभग 6 वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसे लेकर सीधे नगर थाना पहुंचे. यहां उन्होंने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. परिजनों का कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपनी बच्ची के लिए न्याय चाहते हैं. फिलहाल इस मामले की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है. पुलिस का कहना है कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पुष्टि की जाएगी.
सूत्रों के अनुसार, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने बताया कि परिजनों द्वारा दिया गया आवेदन प्राप्त हो चुका है और उसी के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
फिलहाल बच्ची का इलाज कराया जा रहा है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आ सकेगी. प्रशासन ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. खबर लिखे जाने तक आरोपी के नाम और पते की जानकारी नहीं मिल सकी है.
रिपोर्ट: बरुण कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

समस्तीपुर में एक युवक की गला रेतकर हत्या ! जांच में जुटि पुलिस

मोतिहारी में छात्र की निर्मम हत्या का खुलासा, 15 बार चाकू घोंपकर उतारा था मौत के घाट







