
Weather Update: तापमान में कुछ उछाल के बाद फिर से आएगी गिरावट, शीतलहर चलने की है भारी संभावना
पिछले कुछ दिनों में रांची व आसपास के क्षेत्रों के तापमान में कुछ उछाल के कारण ठंड कम महसूस होने लगी थी. मौसम विभाग से आई ताजा अपडेट के बाद संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है.












