मुहर्रम को लेकर लातेहार प्रशासन अलर्ट, SDO-SDPO के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा प्रशासन की पैनी नजर हर गतिविधि पर बनी हुई है.

Latehar, Jharkhand : मुहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी कड़ी में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिनेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया.
थाना परिसर से शुरू हुआ फ्लैग मार्च शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए समाहरणालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ. फ्लैग मार्च के माध्यम से आम लोगों के बीच सुरक्षा का संदेश दिया गया तथा असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों को चेतावनी दी गई कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा प्रशासन की पैनी नजर हर गतिविधि पर बनी हुई है. उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की साथ ही सोसल मीडिया पर भी प्रशासनिक नजर हैं.
फ्लैग मार्च में अंचलाधिकारी नंद कुमार राम, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा सहित पुलिस बल के जवान एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
(लातेहार से मनीष की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रेलवे लाइन पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, हाथ-पैर कटे

SIR-2026 के सफल संचालन को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त ने की समीक्षा बैठक







