मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने किया जिले का व्यापक दौरा
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक कपील चौधरी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मेदिनीनगर, पलामू: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक कपील चौधरी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लगभग 200 किलोमीटर के दौरे के दौरान अधिकारियों ने पाटन, छतरपुर, हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज, उंटारी रोड और विश्रामपुर क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों एवं धार्मिक नेताओं के साथ बैठक कर आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उपायुक्त ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी प्रशासन को देने का आग्रह किया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मोहर्रम के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

SIR-2026 के सफल संचालन को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

गिरिडीह प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर नजर: निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण मुहर्रम मनाने की अपील







