गिरिडीह प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर नजर: निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण मुहर्रम मनाने की अपील
मुहर्रम को लेकर हाई अलर्ट पर गिरिडीह जिला प्रशासन, अंतिम दिन डीसी और एसपी के साथ जिले भर निकला गया फ्लेग मार्च, ड्रोन कैमरे से निगरानी की व्यस्था

Giridih News : गिरिडीह जिला प्रशासन मुहर्रम के जुलूस को ध्यान में रखते हुए अलर्ट मोड पर है. शुक्रवार को मनाए जा रहे मुहर्रम पर्व को लेकर डीसी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. साथ ही जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है.
फ्लैग मार्च के दौरान डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार के साथ सदर एसडीएम धीरेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ जितवाहन और डीएसपी नीरज सिंह भी मौजूद थे. अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की.
(गिरिडीह से मनोज, संतोष तरवे, संतोष कुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रेलवे लाइन पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, हाथ-पैर कटे

SIR-2026 के सफल संचालन को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त ने की समीक्षा बैठक







