गिरिडीह स्टेशन में युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, तीन महीने पहले हुई थी शादी
पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने गुस्से में आकर आत्महत्या करने जैसा गातक कदम उटा लिया.

Giridih, Jharkhand : गिरिडीह में शुक्रवार सुबह एक युवक ने रेलवे स्टेशन में ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. आत्महत्या का कारण महेश घर में हुए पति-पत्नी के बीच विवाद को बताया जा रहा है. मृतक की पहचान जिला के शिव मोहल्ला निवासी देवाशीष कंधे के नाम से हुई है. युवक गिरिडीह से मधुपुर जाने वाली ट्रेन के नीचे आ गया जिससे उसकी जान चली गई.
घटना की सूचना मिलने के बाद GRP (government railway police) भी मौके पर पहुंची. जिनके द्वारा जानकारी दी गई की मृतक की शादी 3 महीने पहले ही हुई थी.
खबर लिखे जाने तक आत्महत्या के कर्म की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आत्महत्या का कारण सिर्फ घरेलू विवाद को बताया जा रहा है. विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि गुस्से में आकर देवाशीष ने अपनी जान देने का निश्चय तक कर लिया.
(गिरिडीह से मनोज की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में आसमानी बिजली की चपेट में आई युवती, महुआ चुनने के दौरान मौत

गिरिडीह उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: गदरमा और जोभी गांव में तोड़ी गईं महुआ शराब की भट्ठियां







