रांची विवि ने दिए 25 जून तक हॉस्टल खाली करने के आदेश, आजसू प्रमुख से मिल छात्रों ने लगाई मदद की गुहार
पीजी हॉस्टल नंबर-2 एवं यूजीसी हॉस्टल नंबर-3 में रहकर पढ़ने वाले छात्रों ने सुदेश महतो को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि अचानक हॉस्टल खाली करने के आदेश से उनकी पढ़ाई, परीक्षा की तैयारी एवं आवास संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं.

Ranchi, Jharkhand : रांची विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 25 जून तक हॉस्टल खाली करने के आदेश से चिंतित एवं निराश छात्रों ने आज आजसू प्रमुख सुदेश महतो से उनके बुकरू, रांची स्थित आवासीय कार्यालय में मिलकर गुहार लगाई.
पीजी हॉस्टल नंबर-2 एवं यूजीसी हॉस्टल नंबर-3 में रहकर पढ़ने वाले छात्रों ने सुदेश महतो को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि अचानक हॉस्टल खाली करने के आदेश से उनकी पढ़ाई, परीक्षा की तैयारी एवं आवास संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं. उनके छात्रहित में इस आदेश पर तत्काल रोक लगाने हेतु हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया.
छात्रों की बातें गंभीरता से सुनने के पश्चात सुदेश महतो ने उन्हें आश्वस्त किया कि आजसू पार्टी छात्रों के अधिकारों और भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी. उन्होंने कहा कि आजसू का जन्म ही छात्र-युवा हितों की रक्षा और उनके अधिकारों की लड़ाई के लिए हुआ है.
उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से भी आग्रह किया कि छात्रों के भविष्य और शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिया जाए तथा छात्रों की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित किए बिना कोई कठोर कदम न उठाया जाए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में आसमानी बिजली की चपेट में आई युवती, महुआ चुनने के दौरान मौत

गिरिडीह उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: गदरमा और जोभी गांव में तोड़ी गईं महुआ शराब की भट्ठियां







