SIR-2026 के सफल संचालन को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त ने की समीक्षा बैठक
पलामू प्रमंडल की आयुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में गुरुवार को SIR-2026 (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के सफल, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Medinagar पलामू प्रमंडल की आयुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में गुरुवार को SIR-2026 (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के सफल, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित आयुक्त के सचिव रोहित सिन्हा उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आयुक्त ने SIR-2026 से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के प्रशिक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी बीएलओ को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाए, ताकि वे मतदाता सत्यापन एवं सूची पुनरीक्षण के कार्यों को प्रभावी ढंग से संपन्न कर सकें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वास्तविक मतदाताओं की सही पहचान सुनिश्चित की जाए तथा कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे। मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और सावधानी के साथ संपन्न हो तथा सभी तथ्यों का भौतिक सत्यापन किया जाए। बैठक में इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) की भूमिका एवं दायित्वों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। आयुक्त ने निर्देश दिया कि ERO अपने क्षेत्राधिकार में मतदाता सूची पुनरीक्षण, दावों एवं आपत्तियों के निष्पादन तथा मतदाता पंजीकरण से संबंधित सभी कार्यों का समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को SIR-2026 अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि पात्र नागरिक आवश्यकतानुसार अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकें, संशोधन करा सकें अथवा दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकें। आयुक्त ने कहा कि SIR-2026 का सफल आयोजन प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी अधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करें तथा नियमित रूप से प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। उन्होंने आवश्यकतानुसार स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करने की भी बात कही। बैठक के अंत में अधिकारियों से प्राप्त सुझावों एवं प्रतिवेदनों पर चर्चा करते हुए आयुक्त ने कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वित प्रयासों के माध्यम से SIR-2026 को सफल बनाने में अपनी सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभाएं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रेलवे लाइन पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, हाथ-पैर कटे

गिरिडीह प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर नजर: निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण मुहर्रम मनाने की अपील







