भाजपा से अलग हुए के. अन्नामलाई, नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने का ऐलान
भाजपा से अलग होने के बाद के. अन्नामलाई ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का संकेत दिया है। उनका कहना है कि तमिलनाडु से जुड़े कई मुद्दों पर पार्टी नेतृत्व से उनकी सोच अलग थी और अब उनकी नई पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी।


चेन्नई,। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष K. Annamalai ने भारतीय जनता पार्टी से अलग होने के बाद अपनी नई राजनीतिक राह का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनके विचार भाजपा नेतृत्व से मेल नहीं खाते थे, जिसके कारण उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया। अन्नामलाई ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल भाजपा छोड़ना नहीं है, बल्कि वे एक नए राजनीतिक मंच की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह मंच आगे चलकर एक राजनीतिक दल का रूप लेगा और आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भाग भी लेगा।
चुनाव खत्म होने तक इंतजार करने को कहा गया था
अन्नामलाई ने अपने कॉन्फ्रेंस में कहा कि "मेरे भीतर यह एक बहुत बड़ा द्वन्द्व चल रहा था की मैं एक भाजपा का व्यक्ति हूँ या एक तमिलियन" | उन्होंने बताया की वो पिछले साल ही पार्टी छोड़ने का मन बना चुके थे लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उनसे चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार करने का अनुरोध किया था। चुनाव समाप्त होने के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसे भाजपा नेतृत्व ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही कई दिनों से चल रही अनुमान पर विराम लग गया।
भाजपा के लिए महत्वपूर्ण चेहरा रहे अन्नामलाई
पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई ने पिछले कुछ वर्षों में तमिलनाडु में भाजपा की पहचान मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी आक्रामक राजनीतिक शैली और जनता के बीच सक्रिय मौजूदगी के कारण वे राज्य में भाजपा के प्रमुख नेताओं में गिने जाते थे। हालांकि पार्टी की रणनीति और राज्य की राजनीतिक दिशा को लेकर समय-समय पर मतभेद की खबरें सामने आती रही थीं।
नई पार्टी से बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अन्नामलाई की नई पार्टी तमिलनाडु की राजनीति में एक नया विकल्प पेश कर सकती है। राज्य में पहले से मौजूद प्रमुख दलों के बीच उनकी एंट्री आगामी चुनावों में वोटों के समीकरण को प्रभावित कर सकती है। हालांकि उनकी नई पार्टी का नाम, संगठनात्मक ढांचा और चुनावी एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
आगे क्या?
फिलहाल सभी की नजरें अन्नामलाई की अगली घोषणा पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वे अपनी नई पार्टी, उसके उद्देश्य और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत जानकारी साझा कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो सकता है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
DK Shiv Kumar का बड़ा ऐलानः पहली कैबिनेट बैठक में फ्री बस पास, नौकरियों और विकास योजनाओं समेत 6 बड़े फैसले लिए गए

₹5.07 लाख करोड़ के कर्ज में घिरा Kerala, सरकार के सामने बड़ी चुनौती







