यूपी में भाजपा का मिशन 2027 शुरू, हारी सीटों पर रहेगा संगठन का खास फोकस
भाजपा ने चुनावी तैयारियों को दी रफ्तार, जुलाई में लखनऊ आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। नई प्रदेश टीम बनने के बाद पार्टी अब उन विधानसभा सीटों पर खास ध्यान दे रही है, जहां पिछले चुनाव में हार मिली थी। इसी रणनीति के तहत रविवार को लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने अवध, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र की हारी हुई सीटों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें संबंधित क्षेत्रों के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
बैठक में फैसला लिया गया कि हर हारी हुई विधानसभा सीट पर अलग प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। ये प्रभारी अपने क्षेत्र में जाकर जिला, मंडल और बूथ स्तर तक संगठन की स्थिति का आकलन करेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों के मुद्दों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और चुनावी तैयारी पर फीडबैक लेकर संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। क्षेत्रीय पदाधिकारियों को भी जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और उनकी समस्याओं के समाधान पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जुलाई के पहले सप्ताह में दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ सकते हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान वह 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और संगठन की कार्यप्रणाली का जायजा लेंगे। सूत्रों के अनुसार, वह पार्टी नेताओं, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Lucknow: 71 सीवर मैनहोल होंगे सुरक्षित, बिजली के केबल हटाने के CM योगी ने दिए निर्देश

केसरिया रंग में चमकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, झांसी में रोबोटिक तकनीक से चल रहा कायाकल्प







