UP News: अस्पतालों और होटलों की फायर एनओसी पर CM योगी सख्त, समय से पहले नोटिस के निर्देश
अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और होटलों की फायर एनओसी की होगी जांच, लापरवाही मिलने पर जारी होगा नोटिस

उत्तर प्रदेश में फायर सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। रविवार को लखनऊ में हुई स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में उन्होंने कहा कि जिन सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों, चिकित्सा संस्थानों और होटलों की फायर एनओसी जल्द खत्म होने वाली है, उन्हें पहले ही नोटिस जारी किया जाए। जिन संस्थानों के पास फायर एनओसी नहीं है, उनके खिलाफ भी तुरंत कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। इसलिए सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों में फायर सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराएं। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उन्होंने लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में सीवर लाइन और मेनहोल के पास गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों को जल्द हटाने के भी निर्देश दिए। उनका कहना था कि विकास से जुड़े काम तय समय पर पूरे होने चाहिए।
ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान सीएम ने मेरठ, आगरा और सहारनपुर मंडल के अधिकारियों को बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। साथ ही लाइन लॉस कम करने के लिए फीडर स्तर पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने औद्योगिक विकास से जुड़े प्रस्तावों को जल्द कैबिनेट में भेजने और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने की प्रक्रिया आसान बनाने पर भी जोर दिया, ताकि निजी निवेश को बढ़ावा मिल सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









