चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस पकड़ने की फिराक में खड़ा तस्कर करीब 4 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार
जिले के गिद्धौर थाना अंतर्गत 20 से 25 लाख की अनुमानित कीमत का अफीम बरामद किया गया है. जिसमें अफीम तस्कर रामचंद्र दागी के साथ अन्य कई साथी भी शामिल थे. एक अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़ा हुआ है.

Chatra, Jharkhand: चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए गिद्धौर थाना क्षेत्र से एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से करीब चार किलोग्राम अफीम और मिलावट के लिए रखा दो किलो गुड़ जैसा पदार्थ बरामद किया है. एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहेब के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया.
20 से 25 लाख अनुमानित कीमत
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जपुआ ग्राम के पास चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क पर घेराबंदी की. इस दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे रामचरण दांगी को खदेड़ कर पकड़ा गया. तलाशी लेने पर उसके थैले से 3.972 किलोग्राम अफीम और वजन बढ़ाने के लिए रखा 2 किलोग्राम गुड़ जैसा पदार्थ बरामद हुआ. आरोपी हजारीबाग जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि बरामद किया गया अफीम तकरीबन 20 से 25 लाख की कीमत का है.
हजारीबाग से पंजाब जाकर सप्लाई करने की थी मंशा
मीडिया से जानकारी साझा करते हुए चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा उक्त तस्कर की गिरफ्तारी पहले भी की गई थी, पंजाब जेल में दो साल तक इसे रखा गया था. गिरफ्तार तस्कर पंजाब और हजारीबाग के इंटरस्टेट अपराधियों के साथ मिलकर अफीम की सप्लाई किया करता था. उन्होंने बताया कि तस्कर ने अपने अन्य साथियों का नाम भी बताया है, जिस आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. अफीम तस्करी के तार कई राज्यों के साथ जुड़ रहे हैं, वहीं कहां-कहां इसकी सप्लाई होती है इस पर पुलिस की जांच टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है.
अफीम तस्करों को पुलिस की चेतावनी
एसपी ने जानकारी दी कि पकड़ाए गए अभियुक्त का नाम रामचंद्र दागी है, जो चतरा के ही गिद्धौर थाना अंतर्गत जपुआ गांव का रहने वाला है. अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. साथ ही यह भी बताया गया कि चूंकि बरामद किया गया अफीम कॉमर्शियल क्वांटिटी का है. जिसमें कम से कम दस साल की सजा और दो लाख तक जुर्माने का प्रावधान है. एसपी ने अफीम तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि अपना रास्ता सुधार लें नहीं तो आधी जिंदगी जेल में ही काटनी पड़ेगी.
(चतरा से मो. रिजवान की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में डीसी सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश

पलामू ने जीता वीमेन प्रीमियर लीग का खिताब







