घर से भागकर बेटी ने की शादी, मां ने जीते जी कर दिया पिंडदान
बोकारो जिले से एक ऐसी ही एक खबर सामने आई है जो इन दिनों सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है इतना ही नहीं यह वीडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है.

Bokaro / Jharkhand (Report By- Sanjiv Kumar Singh): सोशल मीडिया में इन दिनों ऐसी-ऐसी खबरें सामने आती हैं जो आपका ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. बोकारो जिले से एक ऐसी ही एक खबर सामने आई है जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है यह वीडियो अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.
दरअसल, वायरल वीडियो में एक महिला अपनी जीवित बेटी का पिंडदान करती हुई नजर आ रही है. उसके साथ उसका छोटा बेटा भी जिससे वह पिंडदान के पूरे रस्मों को करवा रही है.
जानकारी के अनुसार, महिला का नाम पूजा देवी है जो बोकारो जिले के चास तेलीडीह की रहने वाली है. उसने बिहार के गया जिले स्थित फल्गु नदी में अपनी जीवित बेटी का पिंडदान किया. अपने दिल में पत्थर रखकर उसने फल्गु नदी में अपने छोटे बेटे के साथ ये कदम उठाया. जिसे देखकर लोग सन्न रह गए. बेटी की तस्वीर हाथ में लिये पिंडदान करते हुए उसने सदा के लिए उसे मृत माना और उससे सारे संबंध भी मिटा दिए.
महिला ने बताया कि एक बेटी ने मां को बहुत बड़ी पीड़ा दी है 2021 में पति के देहांत हो जाने के बाद जीवन यापन के लिए मोमोज का एक छोटा सा स्टॉल लगाया. बेटी को हर सुख दिया, उसे जिन चीजों की आवश्यकता पड़ी उसकी सभी जरूरतों को पूरा किया, लेकिन उसने मां का भरोसा तोड़ दिया.
उसने किसी के साथ भागकर शादी कर ली. उसने जो कदम उठाया है इसके लिए एक मां उसे कभी माफ नहीं करेगी, अब वह जीते जी मर चुकी है इसलिए मरे हुए लोगों की तरह आज उसका पिंडदान कर दिया. वहीं इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे है कोई इसे सही बता रहे हैं तो कोई इस को गलत बताते हुए ऐसा नहीं करने की बात कह रहे है जो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस पकड़ने की फिराक में खड़ा तस्कर करीब 4 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

हाय रे स्वास्थ्य व्यवस्था ! देवघर में चलते-चलते सड़क पर रुक गई एंबुलेंस, फिर जो हुआ...







