हाय रे स्वास्थ्य व्यवस्था ! देवघर में चलते-चलते सड़क पर रुक गई एंबुलेंस, फिर जो हुआ...
देवघर सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस अचानक बीच रास्ते में रुक गई. जिसे आगे बढ़ने के लिए एक अन्य एंबुलेंस की आवश्यकता पड़ी. इसकी तस्वीरें भी सामने आई है जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.

Deoghar / Jharkhand (Report By- Pankaj Pandey): झारखंड में सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का दावा करती है मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में जाने के बजाय यहीं के अस्पतालों में अपना इलाज कराने के लिए प्रेरित भी करती है, लेकिन अस्पताल पहुंचने के लिए मरीजों को जिस वाहन की आवश्यकता पड़ती है अब वहीं बीमार पड़ती नजर आ रही है. दरअसल, देवघर जिले से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है. जो जिला के स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को प्रस्तुत कर रही है.
आपको बता दें, देवघर जिले के सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस अचानक बीच रास्ते में रुक गई. जिसे आगे बढ़ने के लिए एक अन्य एंबुलेंस की आवश्यकता पड़ी. इसकी तस्वीरें भी सामने आई है जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक एंबुलेंस जो पहले से सड़क किनारे खड़ी है उसे एक अन्य एंबुलेंस मोटी रस्सी के सहारे वहां से खींचकर गैरेज तक ले जाती है. जिससे उसकी जो तकनीकि खामियां है उसे ठीक किया जाए.

स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठा रहे लोग
लेकिन अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. और कह रहे हैं कि गंभीर मरीज और जरूरतमंदों को अस्पताल पहुंचे का कार्य करने वाली एंबुलेंस खुद ही बीमार पड़ गई है.
वहीं, इस संबंध में एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि वाहन काफी पुराना हो चुका है और इस वाहन में लगातार तकनीकी खराबी सामने आती है इसकी जानकारी अधिकारियों को अक्सर दी जाती रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही कोई स्थायी समाधान ही निकला है.

कर्मियों ने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में मरीजों को समय पर सेवा देना मुश्किल हो जाता है. कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी और पीएफ कटौती को लेकर भी नाराजगी जताई. उनका आरोप है कि महीनों से वेतन लंबित है, जिससे आर्थिक परेशानी बढ़ रही है. घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन, वक्ताओं ने कहा समाज और जनसेवा ही परिषद का उद्देश्य

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस पकड़ने की फिराक में खड़ा तस्कर करीब 4 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार







