देवघर ओवरब्रिज उद्घाटन कार्यक्रम में पहलगाम पर बोले निशिकांत दुबे: "स्थिति पहले से भी बेहतर, किसी भी आतंकवादी में प्रवेश करने की हिम्मत नहीं"
देवघर से देवीपुर जाने वाले रास्ते में नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद निशिकांत दुबे ने शिरकत की. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई सवालों के जवाब दिए. पहलगाम के सवाल पर उन्होंने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कई दावे किए.

Deoghar, Jharkhand: देवघर से देवीपुर जाने वाले रास्ते में रविवार को रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन कर दिया गया है. रेलवे ओवरब्रिज उद्घाटन कार्यक्रम में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और देवघर के विधायक सुरेश पासवान पहुंचे.
उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने से पहले एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि पिछले वर्ष पहलगाम में जो घटना हुई थी उसके एक साल बाद वह खुद पहलगाम गए हुए थे.
पहलगाम में तीन दिन बिताने के बाद उन्हें लगा कि अब पहलगाम की स्थिति सामान्य है और वहां पर किसी भी आतंकवादी में प्रवेश करने की कोई हिम्मत नहीं है. उन्होंने कहा कि तीन दिन बीतने के दौरान उन्होंने वहां के स्थानीय लोगों से बात की. जिसमें लोगों ने बताया कि अपने यहां पर किसी भी तरह का डर नहीं सता रहा है.
यह आने वाला समय बताएगा कि मोदी सरकार और उनके मंत्रियों के कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति को लेकर किए जाने वाले दावे कितने सच्चे हैं!
वहीं उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा के साथ जो हुआ है वो कही से भी सही नहीं है लेकिन झारखंड में कुछ भी नियम से नहीं होता है. इसलिए उनके साथ दुर्व्यवहार हो रहा है. एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री को जो सम्मान मिलना चाहिए यदि वह नहीं मिलता है तो यह जिला प्रशासन की लापरवाही है.
वहीं उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद राजद विधायक और भाजपा सांसद के बीच सरकार के काम को लेकर एक दूसरे के बीच आरोप लगाते दिखे.
राजद विधायक सुरेश पासवान ने सांसद निशिकांत दुबे और भाजपा के कार्यकलापों पर आरोप लगाते हुए कहा कि गोड्डा के सांसद के निधि की 60% राशि अभी तक खर्च नहीं हुई है.
जिससे कहीं ना कहीं क्षेत्र का विकास रुका हुआ है.वहीं उन्होंने शंकरपुर और अन्य क्षेत्रों में सांसद निधि के कारण नहीं हो पा रहे काम को लेकर भी कार्यकलाप पर सवाल उठाए.
राजद विधायक सुरेश पासवान के आरोप का जवाब देते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने कई तंज भी कसे.उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 से लेकर वर्ष 2026 तक उनके संसदीय काल चल रहा है.वर्ष 2009 से लेकर अभी तक जो विकास हुआ है उसके तुलना में देवघर का विकास कभी नहीं हुआ था.
जहां तक उनके 60 करोड रुपए फंड की बात है तो झारखंड के देवघर में स्पोर्ट्स कंपलेक्स बनाया जाए. जिसमें वह अपना सांसद निधि वाला 60 करोड रुपए भी देने के लिए तैयार हैं.
(देवघर से पंकज पांडे की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस पकड़ने की फिराक में खड़ा तस्कर करीब 4 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

हाय रे स्वास्थ्य व्यवस्था ! देवघर में चलते-चलते सड़क पर रुक गई एंबुलेंस, फिर जो हुआ...







