मोतिहारी सीमा पार प्रेम जाल का खेल ! “राज” बनकर संगीता को फंसाया, निकला हसरे आलम…
मोतिहारी में भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र से कथित धर्म परिवर्तन और पहचान छिपाकर शादी करने का एक मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है शादी के बाद युवक ने उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाया. लेकिन बाद में उसका असली नाम और पहचान सामने आई.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में कथित धर्म परिवर्तन और पहचान छिपाकर शादी करने के मामलों को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई है. ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल और आदापुर क्षेत्र से सामने आया है, जहां नेपाल सीमा से सटे इलाके की एक हिंदू युवती ने एक युवक पर फर्जी पहचान बताकर प्रेमजाल में फंसाने, धर्म परिवर्तन कराने और शादी के बाद प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.
पीड़िता संगीता पासवान ने आरोप लगाया है कि आदापुर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी हसरे आलम ने सोशल मीडिया के माध्यम से उससे संपर्क किया था. शुरुआत में युवक ने अपना नाम “राज” बताया और खुद को हिंदू बताते हुए माथे पर तिलक लगाकर रामभक्त की छवि बनाई. युवती का आरोप है कि इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक उसे नेपाल के वीरगंज ले गया, जहां हिंदू रीति-रिवाज से शादी की गई.
पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद युवक ने उसका फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया. लेकिन बाद में उसका असली नाम और पहचान सामने आई. युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले से शादीशुदा था, लेकिन यह बात भी उससे छिपाई गई. जब उसे इस बात की जानकारी हुई और उसने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया.
घर से निकाले जाने के बाद युवती कुछ दिनों तक रेलवे स्टेशन पर रहने को मजबूर रही. इसी दौरान उसकी मुलाकात एक सामाजिक संस्था “स्वच्छ” से जुड़े लोगों से हुई, जिसके बाद उसने अपनी आपबीती बताई. फिलहाल युवती संस्था की देखरेख में बताई जा रही है.
मामले को लेकर सीमावर्ती इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि पुलिस की ओर से अब तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. अगर पीड़िता की ओर से लिखित शिकायत दी जाती है, तो पुलिस पूरे मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर सकती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में हुए दो चर्चित आपराधिक मामलों का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

गरीब किसानों से पोल गाड़ने के नाम पर वसूली ? उग्र ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकी, बिजली विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा!







