गिरिडीह में भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन, वक्ताओं ने कहा समाज और जनसेवा ही परिषद का उद्देश्य
कार्यशाला में पतंजलि योग समिति के युवा सदस्यों ने इस दौरान योग पर आधारित देशभक्ति नृत्य पेश किया. वहीं मौके पर राम प्रवेश पांडेय ने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य ही जनसेवा और समाज की सेवा रहा है.

Giridih, Jharkhand: सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्यशाला रविवार को गिरिडीह में आयोजित की गई. इस एक दिवसीय कार्यशाला में प्रांतीय अध्यक्ष राम प्रवेश पांडेय, प्रांतीय महासचिव सुनील कुमार, प्रांतीय वित्त सचिव अश्विनी तिवारी, प्रांतीय कार्यक्रम संयोजक सरदार देवेंद्र सिंह सलूजा, गिरिडीह अध्यक्ष अजय शिवानी और किरण बरनवाल के साथ उतर झारखंड के कई बड़े पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया.

कार्यशाला की शुरुआत गणेश वंदना कर की गई. वहीं कार्यशाला में पतंजलि योग समिति के युवा सदस्यों ने इस दौरान योग पर आधारित देशभक्ति नृत्य पेश किया. वहीं मौके पर राम प्रवेश पांडेय ने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य ही जनसेवा और समाज की सेवा रहा है. योग को घर घर में ले जाने और सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कल्पना भारत विकास परिषद ने की है. अब इन कार्यों को बड़े मुहिम की तरह लिया जा रहा है. जिसका उद्देश्य है कि सभी की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करना.
कहा कि भारत विकास परिषद कई तरह से समाज की सेवा कर रहा है. जिसमें दिव्यांग की सेवा करना और सुदूर वन्यभूमि में रहने वाले को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना और उनके उचित शिक्षा की व्यस्था कराना ही भारत विकास परिषद का उद्देश्य रहा है.
इधर प्रांतीय कार्यशाला को कई और वक्ताओं ने संबोधित किया.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हाय रे स्वास्थ्य व्यवस्था ! देवघर में चलते-चलते सड़क पर रुक गई एंबुलेंस, फिर जो हुआ...

देवघर ओवरब्रिज उद्घाटन कार्यक्रम में पहलगाम पर बोले निशिकांत दुबे: "स्थिति पहले से भी बेहतर, किसी भी आतंकवादी में प्रवेश करने की हिम्मत नहीं"







