बाघमारा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल संसद का हो रहा गठन, लोकतांत्रिक प्रक्रिया से मतदान संपन्न
विद्यालय प्राचार्य ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया से परिचित कराना और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना है.

Dhanbad, Jharkhand: शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में बाल संसद के गठन के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत भव्य और सुव्यवस्थित मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न किया गया. विद्यालय के बाल संसद के प्रधानमंत्री, उपप्रधानमंत्री, सेनापति और सह-सेनापति पद के लिए मतदान कराया गया.

इसके पूर्व इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रस्तुत किया गया. अपने समर्थन में विद्यालय परिसर में अनुशासित ढंग से प्रचार-प्रसार किया. मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी कक्षाओं के विद्यार्थी पांच वर्गों में विभक्त थे. इसके बाद सभी ने अपने-अपने वर्ग के विभिन्न पदों के चयन के लिए यांत्रिक माध्यम द्वारा निर्मित ईवीएम जैसी मशीन के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
मतदान के दौरान उत्साह, जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली. सभी वर्गों से 87.6% विद्यार्थियों ने अपने मतदान का प्रयोग किया.
मतदान से पूर्व विद्यालय प्राचार्य संतोष कुमार झा ने मतदान की प्रक्रिया एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी देते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया से परिचित कराना और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना है, जो उनके सर्वांगीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है.
साथ ही उन्होंने यह जानकारी दी कि मतगणना के उपरांत विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी. इस अवसर पर शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग, तरुण वर्ग और कन्या भारती के लिए मंत्रिमंडल का भी गठन किया जाएगा. आगामी 16 मई 2026 को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर निर्वाचित सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी.
मौके पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव राजेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार राय उपस्थित हुए. सचिव महोदय ने समस्त चुनाव प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए उम्मीदवारों का उत्साहवर्धन किया. मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया विद्यालय के सभी आचार्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई.
(बाघमारा से राजू वर्मा की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में पिछले 24 घंटे में दो घरों से 18 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

रांची के पहाड़ी मंदिर में बाउंड्री को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल







