
पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते का निधन, मनाली घूमने के दौरान बिगड़ी तबियत
पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते वीर दोस्तों के साथ हिमाचल घूमने गए थे. जिस दौरान उनके सर में तेज दर्द उठा, दोस्तों ने दर्द की दवा दी, वीर दवा खाकर आराम कर ही रहे थे कि उनके दोस्तों को वीर के बिस्तर से गिरने की आवाज सुनाई दी. अचेत अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत बता दिया गया.














