Jharkhand (Giridih): गिरिडीह जिला के बिरनी अंचल निरीक्षक कार्यालय में मंगलवार को दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि ईंट-पत्थर चलने लगा जिससे आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए .
घायलों की पहचान बिरनी पंचायत अंतर्गत पुरनानगर निवासी रामदेव यादव, सुरेंद्र यादव, मिथिलेश यादव, संदीप यादव, उमेश यादव, नारायण महतो के रूप में हुई है .
रामदेव यादव एवं जितेंद्र यादव आदि लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष से लगभग दर्जन भर लोग अंचल निरीक्षक कार्यालय पहुंचे थे . तभी एक पक्ष ने अचानक ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया. जिससे लोग घायल हो गए.
वहीं अंचल निरीक्षक भी घायल होते-होते बाल-बाल बचे. मामले की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया. सभी घायलों का उपचार कर गम्भीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं बिरनी पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू, सदानन्द बरनवाल








