Jharkhand Budget 2026: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 2026-27 का आम बजट मंगलवार को पेश किया. विधानसभा के पटल पर 1 लाख 58 करोड़ का बजट पेश किया गया है. यह बजट पिछले वित्तीय वर्ष से 9 प्रतिशत ज्यादा है. वर्तमान बजट में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेक्टर से लेकर शिक्षा और तकनीक को भी महत्व दिया है.
महिला किसान खुशहाली योजना की जाएगी शुरू
राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य की महिला किसनों को मज़बूत करने के लिए महिला किसान खुशहाली योजना शुरू की जाएगी. जिसमें महिला किसानों को इंट्रीग्रेटेड फार्मिंग से जोड़कर आधुनिक तकनिक की मदद से ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केंटिग से जोड़ा जायेगा. इस योजना को लेकर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 25 करोड़ का बजट उपबंध किया गया है.
किसानों को मुनाफा.. कर पाएंगे गन्ना-जूट की खेती
राज्य के किसान मौसमी खेती के अलावा गन्ना, जुट और अन्य नकदी फसल के द्वारा भी मुनाफा प्राप्त कर सकें, इस ओर भी ध्यान दिया गया है. इसके लिए 19 करोड़ 88 लाख का बजट आवंटित किया गया है.
सोलर पैनल और कोल्ड रूम का होगा निर्माण
झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक लैंपस और पैक्स में कोरपोरेटिव मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स सह सोलर पैनल आधारित कोल्ड रूम निर्माण के लिए 162 करोड़ 20 लाख 90 हजार का बजट उपबंध किया गया.
प्रगति स्कीम के तहत विकसित किए जाएंगे JIT
राज्य के सभी राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज Pragati Scheme के तहत IIT एवं NIT के तर्ज पर Jharkhand Institute of Technology के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है.
BR Ambedkar University की स्थापना
अपने बजट अभिभाषण में वित्त मंत्री ने बताया कि झारखंड के चतरा जिला में डॉ भीम राव अम्बेडकर विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी.
अस्पतालों में बढ़ाई जाएगी सुविधाएं
कैंसर रोग की रोक थाम के लिए झारखंड के सभी पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पताल में PET और CT Scan मशीन की खरीददारी की जाएगी. राज्य के सभी 24 जिला सदर अस्पताल में मैमग्राफी मशीन स्थापित की जाएगी. इसके साथ सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कैथोलैब की स्थापना की जायेगा.
750 दवाखाने खोले जाएंगे
राज्य के गरीबों तक सस्ती दवा पहुंचाने के उद्देश्य से 750 दवाखाना खोले जायेंगे. जिसमें एक तय सीमा पर सभी को सस्ती दवा मिलेगी. आने वाले वित्तीय वर्ष में राज्य में सड़क की दशा बदलने के लिए एक हजार करोड़ रूपये का उपबंध किया गया है.
मुख्य मंत्री ग्राम सेतु योजना के अंतर्गत 730 करोड़ का उपबंध किया गया है. राज्य को विश्व आर्थिक मंच से 1 लाख 24 हजारों 230 करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है.
साथ ही वित्त मंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि झारखंड के सभी कारागारों में 5G जैमर और Mobile Phone डिटेक्टर का अधिष्ठापन किया जायेगा.








