Jharkhand (Ranchi): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते का निधन हो गया है. जानकारी मिलने के आधार पर बताया जा रहा है कि वीर सोरेन हिमाचल के कुल्लू-मनाली अपने दोस्तों के साथ घूमने गए हुए थे. बताते चलें कि वीर सोरेन, चंपई सोरेन के बड़े बेटे बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे. खबर मिलने के बाद चंपई सोरेन का पूरा परिवार शिमला के लिए रवाना हो गया है.
सिर में तेज दर्द के बाद दोस्तों ने दी दवा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को वीर सोरेन को दोस्तों के साथ कुल्लू मनाली में सोलंगनाला व हामटा स्नो प्वाइंट में घूमने के बाद वापस होम स्टे में लौट आए थे. मंगलवार सुबह वह होम स्टे में ही रुके. जबकि अन्य दोस्त घूमने चले गए. बताया जाता है कि दोस्त वापस लौटे तो वीर सोरेन ने सर में भारी दर्द होने की बात दोस्तों को बताई. दोस्तों ने उसे दवाई दी. वीर दवाई खाकर सो गए. दोपहर ढाई बजे दोस्तों को वीर के बिस्तर से नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी. दोस्तों ने जाकर देखा तो वीर सोरेन बिस्तर से नीचे गिरे थे. दोस्तों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया. रास्ते में उसके मुंह से झाग भी निकला. सिविल अस्पताल में उसे सीपीआर दी गई लेकिन जांच उपरांत डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
शोकाकुल चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
डॉक्टरों ने कर दिया मृत घोषित
इस संबंध में स्थानीय डीएसपी मनाली केडी शर्मा का कहना है कि सिविल अस्पताल मनाली से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. पूछताछ करने पर पता चला है कि सिविल अस्पताल मनाली में मृतक वीर सोरेन का शव स्ट्रैचर पर पाया गया. जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उनका कहना है कि शव पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. पोस्टमार्टम के बाद मौत का सही कारण पता चल पाएगा.








