गिरिडीह में बच्चियों को दी जा रही आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, मोदी बरनवाल विकास संघ की खास भूमिका
गिरिडीह में राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ द्वारा बच्चियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जा रही है. जिसके प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत रविवार से हुई. इसमें तलवार और लाठियों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Jharkhand (Giridih): राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ के गिरिडीह इकाई के दो दिवसीय आत्मरक्षा ट्रेनिंग शिविर की शुरुआत झंडा मैदान में की गई. रविवार से शुरू हुए इस दो दिवसीय शिविर का संचालन समाजसेविका मिनी बरनवाल के नेतृत्व में किया गया.
बच्चियों को जोखिम भरे प्रशिक्षण देने वालों में सत्या सागर, अंजना मोदी, सीमा बरनवाल और संध्या बरनवाल का नाम शामिल हैं.
संघ ने इस प्रशिक्षण के उद्देश्य पर बात करते हुए बताया कि इसके जरिए युवतियों को लाठी और तलवार चलाना सिखाया जा रहा है. जिसके इस्तेमाल से वे आवश्यकता पड़ने पर खुद की रक्षा कर सकें. लिहाजा, शिविर के पहले दिन ही काफी संख्या में युवतियों ने हिस्सा लिया, और मिनी बरनवाल से लाठी और तलवार चलाने की पूरी ट्रेनिंग लेती दिखीं.
इधर मिनी बरनवाल और लखन लाल बरनवाल ने कहा कि ये ट्रेनिंग सिर्फ बच्चियों की आत्मरक्षा को लेकर है, कि जरूरत पड़ने पर, वो बगैर किसी सहयोग के ढाल की तरह इस प्रशिक्षण का इस्तेमाल कर किसी भी मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर सकें.
इधर दो दिवसीय शिविर को सफल बनाने में ब्रह्मदेव बरनवाल, पिंटू बरनवाल, अशोक मोदी, संजय बरनवाल की खास भूमिका रही.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






