रांची की पलक को मिली अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में जगह, श्रीलंका के खिलाफ करेंगी डेब्यू
ओरमांझी क्लब के लिए खेलने वाली कुमारी पलक को भारतीय टीम में सामिल कर लिया गया है. देवघर की मूल निवासी कुमारी पलक 14 सालों से रांची में ही रह रही हैं.

Ranchi, Jharkhand: रांची की रहने वाली कुमारी पलक का चयन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में कर लिया गया है. यह उनके लिए निजी तौर पर तो बड़ी उपलब्धि है ही, साथ ही उनके परिवार में भी इस खबर के बाद खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. पलक मूल रूप से देवघर की रहने वाली हैं, लेकिन पिछले 14 वर्षों से रांची के ओरमांझी में रह रहीं हैं. उन्होंने क्रिकेट खेलने की शुरुआत ओरमांझी क्रिकेट क्लब से की थी. पलक के कोच पंक्षित कुमार महतो हैं, फिलहाल पलक उनके ही अंडर में खेलती हैं.
कोच पंक्षित ने बताया कि पलक को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित पलक की मां संगिता भगत ने किया, जो महिला पुलिस में कार्यरत हैं. पलक का चयन आगामी टी20 और वनडे सीरीज के लिए हुआ है, जो भारतीय टीम श्रीलंका के साथ 22 जून से खेलने वाली हैं.
भारत महिला अंडर19 टी20 टीम: भाविका अहिरे (कप्तान) (विकेटकीपर), इरा जाधव, तनिष्का शर्मा, ईश्वरी अवसरे, अवनी चावड़ा, महतो निधि, पूर्वा सिवाच, कुमारी पलक, महक नरवासे (उपकप्तान), काशवी कांदिकुप्पा, मनियार मैत्री, गौरी गोयल, जान्हवी विरकर, अनादि तागड़े, के दीक्षा (विकेटकीपर)
भारत महिला अंडर19 वनडे टीम: भाविका अहिरे (कप्तान) (विकेटकीपर), इरा जाधव, दीया यादव, ईश्वरी अवसरे, वी प्रतीक्षा, महतो निधि, पूर्वा सिवाच, कुमारी पलक, महक नरवासे (उपकप्तान), काशवी कांदिकुप्पा, विधि परमार, गौरी गोयल, जान्हवी विरकर, अनादि तागड़े, के दीक्षा (विकेटकीपर).
भारत और श्रीलंका अंडर-19 टी20 सीरीज शेड्यूल
22 जून: पहला टी20 – चेन्नई
24 जून: दूसरा टी20 – चेन्नई
27 जून: तीसरा टी20- चेन्नई
भारत और श्रीलंका अंडर-19 वनडे सीरीज शेड्यूल
30 जून: पहला वनडे- पुडुचेरी
3 जुलाई: दूसरा वनडे- पुडुचेरी
6 जुलाई: तीसरा वनडे- पुडुचेरी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विभागीय परीक्षा की तैयारियों का आयुक्त ने लिया जायजा, अभ्यर्थियों के लिए चाय-बिस्किट की भी होगी व्यवस्था

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारियों की समीक्षा, 20 जून से शुरू होगा विशेष अभियान







