विभागीय परीक्षा की तैयारियों का आयुक्त ने लिया जायजा, अभ्यर्थियों के लिए चाय-बिस्किट की भी होगी व्यवस्था
14 जून को आयोजित होने वाली विभागीय परीक्षा को लेकर पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने शुक्रवार को गिरिवर +2 हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

Palamu मेदिनीनगर। आगामी 14 जून को आयोजित होने वाली विभागीय परीक्षा को लेकर पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने शुक्रवार को गिरिवर +2 हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने परीक्षा संचालन को पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, बिजली, सीसीटीवी, मेडिकल किट, बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा कक्षों में पर्याप्त रोशनी और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए चाय और बिस्किट की व्यवस्था उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया।
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि परीक्षा के सभी मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विभागीय परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारियों की समीक्षा, 20 जून से शुरू होगा विशेष अभियान

पलामू: जंगल से महिला का कंकाल बरामद, कपड़ों के आधार पर परिजनों ने की पहचान; जांच में जुटी







