रांची के खेलगांव में टीबी स्क्रीनिंग कैंप, 2 मरीजों में दिखे लक्षण
रांची के खेलगांव में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 55 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। डिजिटल एक्स-रे में दो संदिग्ध मरीज मिले, जिन्हें बलगम जांच के लिए रिम्स भेजा गया।

Ranchi: 'TB मुक्त भारत अभियान' के तहत सोमवार को रांची के खेलगांव में एक विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला यक्ष्मा पदाधिकारी (टीबी ऑफिसर) डॉ. सिद्धेश्वर बास्की की देखरेख में और राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के सहयोग से आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 55 लोगों की टीबी जांच की गई और मौके पर ही सभी का डिजिटल एक्स-रे कराया गया।
दो लोगों में दिखे टीबी के लक्षण, बलगम जांच के लिए भेजा गया रिम्स
एक्स-रे जांच की रिपोर्ट आने के बाद दो लोगों को टीबी का संदिग्ध मरीज पाया गया। इन दोनों मरीजों की एक्स-रे रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें आगे की सटीक जांच के लिए रिम्स (RIMS) टीबी लैब में बलगम (Sputum) टेस्ट कराने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित लोगों को मौके पर ही बलगम जांच के लिए खास कंटेनर भी मुहैया करा दिए।
निक्षय पोर्टल पर तुरंत दर्ज हुआ सारा रिकॉर्ड
स्क्रीनिंग कैंप में जांच कराने वाले सभी 55 लोगों की पूरी जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग के 'निक्षय पोर्टल' पर ऑनलाइन दर्ज की गई। जिन लोगों की एक्स-रे रिपोर्ट पूरी तरह नॉर्मल आई, उनकी जांच प्रक्रिया को पोर्टल पर अपडेट करके क्लोज कर दिया गया।
समय पर पहचान और इलाज से पूरी तरह ठीक हो सकती है TB
अभियान के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को TB बीमारी के लक्षणों और समय पर इलाज के फायदे बताए। डॉक्टरों ने जागरूक करते हुए कहा कि लगातार खांसी और बुखार रहने पर तुरंत जांच करानी चाहिए, क्योंकि समय पर पहचान और पूरी दवा लेने से टीबी पूरी तरह ठीक हो जाती है। इस मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सिद्धेश्वर बास्की, कमांडर आनंद महतो, सुजीत कुमार, डीपीसी राकेश कुमार राय, फैजल अली समेत एनसीसी के कई अधिकारी मौजूद रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कौन मारेगा बाजी?, झारखंड चेंबर चुनाव में पहले दिन 42 दावेदार मैदान में

पूजा पंडाल के पास से गायब हुई पिकअप, मनोहरपुर पुलिस ने ऐसे सुलझाई चोरी की गुत्थी







