मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त करें, नहीं तो होगी कार्रवाई : आयुक्त
पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के वार्षिक एवं आवधिक रख-रखाव कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति को लेकर बैठक आयोजित की गई।

Medininagar Palamu पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के वार्षिक एवं आवधिक रख-रखाव कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल परिसर की आधारभूत सुविधाओं, भवन, विद्युत, जलापूर्ति, स्वच्छता, शौचालय एवं चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव कार्यों की समीक्षा की गई।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों और मेडिकल छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखना जरूरी है।
बैठक में आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय पर व्यवस्थाएं ठीक नहीं की गईं या निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही एवं अनियमितता पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वह स्वयं मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जांच करेंगी।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने रखरखाव कार्यों से जुड़े प्रस्तावों और आवश्यकताओं की जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही अस्पताल की कार्यक्षमता और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विभागीय परीक्षा की तैयारियों का आयुक्त ने लिया जायजा, अभ्यर्थियों के लिए चाय-बिस्किट की भी होगी व्यवस्था

रांची की पलक को मिली अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में जगह, श्रीलंका के खिलाफ करेंगी डेब्यू







