पतरातू में पेयजल व्यवस्था पर समीक्षा बैठक, जनहित के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
पतरातू प्रखंड विकास कार्यालय में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी की अध्यक्षता में पीएचडी (पेयजल एवं स्वच्छता) विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

Jharkhand (Ramgarh): पतरातू प्रखंड विकास कार्यालय में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी की अध्यक्षता में पीएचडी (पेयजल एवं स्वच्छता) विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य पतरातु प्रखंड क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा करना एवं उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा.
बैठक के दौरान विधायक चौधरी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने विभिन्न पंचायतों से प्राप्त शिकायतों का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां भी जलापूर्ति बाधित है, वहां शीघ्र मरम्मत एवं वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. साथ ही उन्होंने जलमीनार, पाइपलाइन और चापाकलों की स्थिति की भी समीक्षा की.
विधायक ने अधिकारियों से कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही योजनाओं का नियमित निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए. विधायक ने पीएचडी विभाग को बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर सयाल क्षेत्रों में स्थापित ईएसआर जलापूर्ति योजना हर घर जल योजना 10 दिनों में शुरू करने हेतु सख्त निर्देश दिया.
इस बैठक में पतरातू प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता, कनीय अभियंता पीएचडी धन्नजय कुमार,जेई रोहित उरांव और जेई राहुल कुमार महतो, भाजपा पतरातु मंडल अध्यक्ष रंजन भगत, किशोर महतो, आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सोनू कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र करमाली, अनिल सिंह खरवार, राहुल कुमार सिंह, प्रवीण पटेल, भाजपा नेता डब्ल्यू पांडे ,लव कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को बैठक में रखा, जिस पर अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया.
बैठक के अंत में विधायक ने उम्मीद जताई कि विभागीय समन्वय एवं तत्परता से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था में शीघ्र सुधार होगा, जिससे आमजन को राहत मिलेगी.
रिपोर्ट: विकास पाठक
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

किताबों के अभाव में लड़खड़ा रही पढ़ाई, गिरिडीह के स्कूल में छात्राओं की शिक्षा पर सवाल

डीसी ने गिरिडीह के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश






