हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमला मामले में गिरिडीह के बिरनी में विरोध प्रदर्शन
हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमला मामले में आज गिरिडीह में बिरनी पत्रकार संघ ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने हमला करने वाले लोगों और मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): हजारीबाग में पत्रकारों पर हमला करने मामले में शनिवार को गिरिडीह के बिरनी पत्रकार संघ द्वारा आक्रोश प्रदर्शन किया गया. जहां पत्रकार संघ के सदस्यों ने पत्रकारों पर हमला करने वाले गुंडों और मंत्री पर कार्रवाई करने की मांग की.
दरअसल, आपको बता दें, हजारीबाग में न्यूज 18 और अन्य पत्रकारों ने मंत्री इरफान अंसारी से चतरा के सिमरिया में हुए विमान हादसे को लेकर सवाल किया था. सवाल यह था कि विमान हादसे में मौत हुए परिजनों को सहायता राशि मिल गई क्या. जिसके बाद अंसारी भड़क गए और मंत्री एवं जिला प्रशासन के सामने ही उसके गुंडों द्वारा सवाल कर रहे पत्रकारों के साथ बर्बरता से मारपीट की गई ! इस दौरा कई पत्रकार घायल हुए. मारपीट की घटना के पश्चात मंत्री ऐसे गुंडों पर कार्रवाई के करने के बजाय वहां से चुपचाप निकल गए.
अब इस मामले में राज्यभर में पत्रकारों द्वारा विरोध और आक्रोश प्रदर्शन किया जा रहा है इस बीच मामले में बिरनी पत्रकार संघ द्वारा मारपीट करने वाले गुंडों पर कार्रवाई और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया. संघ के सदस्यों ने इस घटना पर कड़ी निंदा करते हुए इसे पत्रकारों पर प्रहार करार दिया है.
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यदि आप कहीं खबर संकलन या किसी से बाइट लेने जाते हैं तो कैमरा, मोबाइल, आईडी के साथ एक हाथ में लाठी-डंडे और टांगी भी रखें. ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों से जरूरत पड़ने पर कड़ी मुकाबला की जा सके. उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अविलम्ब ऐसे गुंडों पर कानूनी कार्रवाई करें, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा. इस दौरान मौके पर रणवीर बर्णवाल, सकलदेव पंडित, विनय संगम, धीरज शर्मा, टिंकु रांयशब्बा अहमद, पिंकू वर्मा, कृष्णा वर्मा, राजेश सिंह,सदानंद बर्णवाल, श्याम-सुंदर मोदी, मनीष वर्मा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/सदानंद बरनवाल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा विशेष सत्र बुलाने की रखी मांग, सीएम को पत्र भेज कर करेंगे आग्रह

₹26.5 करोड़ से अधिक की हुई अनियमितता, NHM ने रांची सिविल सर्जन को किया शो कॉज







