मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, 5 मरीजों की मौत; खिड़कियां-दरवाजे तोड़कर बचाई गई कई जिंदगियां
आईसीयू में शॉर्ट सर्किट लगी आग से मचा हड़कंप, मुजफ्फरपुर के निजी प्राइवेट प्रसाद अस्पताल मे लगी आग , दमकल और स्थानीय लोगों ने मिलकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; घटना के बाद अस्पताल प्रशासन पर उठे सवाल।


Bihar के मुजफ्फरपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल (प्रसाद हॉस्पिटल) में गुरुवार को सुबह मे लगी भीषण आग ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया।बताया जा रहा है की अस्पताल के आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से लगी आग इसके बाद ICU में लगे AC में ब्लास्ट हुआ , अचानक आग लगने के बाद कुछ ही मिनटों में धुआं पूरे वार्ड में फैल गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 5 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य मरीजों को गंभीर हालत में दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
जानकारी के अनुसार आग सुबह करीब 3:20 के आसपास अस्पताल के आईसीयू में लगी। धुएं के कारण मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने लगी और कई लोग अंदर ही फंस गए। हालात इतने खराब हो गए कि रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोगों को मरीजों को बाहर निकालने के लिए खिड़कियां और दरवाजे तोड़ने पड़े। दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
मुजफ्फरपुर फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार करीब 15 से 20 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया जो आयसीयू में भर्ती थे और उन्हें आसपास के अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। फायर ऑफिसर राम निवास पांडेय ने बताया कि कई मरीजों की मौत आग की लपटों से ज्यादा धुएं और दम घुटने की वजह से हुई हो सकती है। उन्होंने कहा कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी इंतजामों की भी समीक्षा शुरू कर दी है।
हादसे के बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और गम का माहौल देखने को मिला। परिजनों का आरोप है कि अगर अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और आपातकालीन व्यवस्था होती तो शायद इतनी बड़ी जनहानि नहीं होती। वहीं सरकार ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भागलपुर के लिए बड़ी सौगात, कोल ब्लॉक की खोज से औद्योगिक विकास को मिलेगा नया आयाम

मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल के ICU वार्ड में लगी आग: 5 लोगों ने गंवाई जान, 20 से अधिक झुलसे







