मुख्यमंत्री को सांसद सुधाकर सिंह का खुला पत्र, पिपराकोठी वाटर पार्क और एफआईआर पर उठाए सवाल
िसानों की जमीन अधिग्रहण, प्रशासनिक कार्रवाई और दर्ज प्राथमिकी को लेकर सरकार पर साधा निशाना

मोतिहारी :बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को संबोधित एक खुला पत्र जारी कर पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क परियोजना, किसानों की जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई तथा अपने विरुद्ध दर्ज एफआईआर को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर तीखा हमला बोला है।
सांसद ने पत्र में आरोप लगाया कि पिपराकोठी में वर्षों से किसानों के कब्जे और जमाबंदी वाली भूमि को प्रशासन ने बेहद कम समय में रद्द कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों की उपजाऊ जमीन पर मनोरंजन के लिए वाटर पार्क बनाना सरकार की प्राथमिकता बन गई है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य का लाभ कुछ प्रभावशाली लोगों को पहुंचाया जा रहा है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। सांसद ने कहा कि किसानों की जमीन बचाने के लिए उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
सुधाकर सिंह ने अपने और अन्य लोगों के खिलाफ पिपरा थाना में दर्ज एफआईआर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने प्राथमिकी को तथ्यों और कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप नहीं बताते हुए आरोप लगाया कि इसमें कई त्रुटियां हैं। साथ ही एफआईआर में लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यदि घटना हुई होती तो पुलिस के पास उसके पर्याप्त साक्ष्य होने चाहिए थे।
पत्र के माध्यम से सांसद ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर किसानों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रशासनिक कार्रवाई की समीक्षा कराने की मांग की है। यह खुला पत्र ऐसे समय जारी किया गया है जब पिपराकोठी वाटर पार्क परियोजना और किसानों के आंदोलन को लेकर पूर्वी चंपारण की राजनीति लगातार गर्म बनी हुई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Motihari News : बिजली व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों का फूटा गुस्सा, अधिकारियों को सांसद ने दिए सुधार के निर्देश

सहरसा में सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों लेकर परीक्षा पास कराने का देते थे झांसा







