गिरिडीह में जेएमएम का बूथ सम्मेलन और BLA-2 प्रशिक्षण शिविर, मतदाता सूची मैपिंग पर जोर
गिरिडीह में जेएमएम ने बूथ सम्मेलन और BLA-2 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया. नेताओं ने बताया कि दो लाख से अधिक मतदाताओं की मैपिंग बाकी है और कार्यकर्ताओं को एसआईआर कार्यों में सक्रिय रहने को कहा.

Giridih, Jharkhand: एसआईआर को लेकर घमासान मचा हुआ है. हर राजनीतिक दल अपने वोटरों के नाम मतदाता सूची में मैपिंग कराने को लेकर लगे हुए हैं. लिहाजा, रविवार को सत्तारूढ़ दल गिरिडीह जेएमएम ने उत्सव उपवन रिजॉर्ट में एक दिवसीय जिले के सभी विधानसभा का बूथ सम्मेलन सह बीएलए-2 के ट्रेनिंग शिविर का आयोजन किया गया.
BLA-2 : यह संबंधित विधानसभा क्षेत्र में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत पदाधिकारियों द्वारा नियुक्त किया जाता है.
इस दौरान शिविर में जिला अध्यक्ष संजय सिंह, सूबे के नगर विकास मंत्री सुदविया कुमार सोनू, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पांडेय समेत कई शामिल हुए.
रिजॉर्ट के बंद हाल में ट्रेनिंग दो चरणों में चलाई गई. मीडिया के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई थी. हालांकि ट्रेनिंग के दौरान पार्टी के बीएलए 2 स्तर के कार्यकर्ताओं को बताया गया कि उनके इलाके में 2 लाख से अधिक वोटरों के नाम की मैपिंग नहीं हुई है. जिसे अनिवार्य रूप से कराया जाना चाहिए.
एसआईआर को लेकर नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से काम करने का सुझाव दिया. इधर ट्रेनिंग के दौरान जेएमएम के अजीत कुमार पप्पू, रॉकी सिंह, राकेश रंजन समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड की पारंपरिक कला को मिली विशिष्ट पहचान, 11 उत्पादों को मिला GI टैग, निर्यात में होगी बढ़ोतरी

चोरों की चालाकी पर भारी पड़ी पुलिस की चौकसी, एक महीने बाद सलाखों के पीछे पहुंचे मोटर चोर







